Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

विद्यार्थियों को प्रवेश का एक और अवसर, महात्मा गांधी स्कूल्स में रिपोर्टिंग 15 जुलाई तक

India-1stNews




विद्यार्थियों को प्रवेश का एक और अवसर, महात्मा गांधी स्कूल्स में रिपोर्टिंग 15 जुलाई तक


बीकानेर@ अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा विभाग की महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय एवं राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की बाल वाटिका कक्षाओं में अब अभिभावक अपने बच्चों को 15 जुलाई तक प्रवेश दिला सकेंगे। राज्य के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में एडमिशन के लिए बने कार्यक्रम में शिक्षा विभाग ने फिर संशोधन कर दिया है। पहले इन स्कूल्स में चार जुलाई तक रिपोर्टिंग करनी थी, लेकिन अब ये डेट बढ़ाकर पंद्रह जुलाई कर दी गई है।

शिक्षा निदेशालय की जानकारी के अनुसार बाल वाटिका कक्षा में ऑनलाइन प्रवेश के लिए 18 जून को लॉटरी निकाली थी। इसमें चयनित विद्यार्थियों को सम्बंधित विद्यालय में प्रवेश के लिए निर्धारित अंतिम तिथि 4 जुलाई थी, जिसे बढ़ाकर अब 15 जुलाई कर दिया गया है।

इस तिथि तक सम्बंधित विद्यालय में दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा। अगर दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये गए तो 16 जुलाई को सम्बंधित संस्था प्रधान मॉड्यूल में विद्यार्थी के नाम के सामने प्रदर्शित विकल्प डिलीट कर देंगे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562