Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध धंधा, दुकान में बना लिया लेबर रूम सहित निजी अस्पताल

India-1stNews




बीकानेर: मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध धंधा, दुकान में बना लिया लेबर रूम सहित निजी अस्पताल


बीकानेर@ जिले के नोखा में मस्जिद चौक में मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध रुप से एक निजी अस्पताल चलाया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने पुलिस जाब्ते के साथ जब बालाजी मेडिकल एवं जनरल स्टोर के नाम से संचालित निजी क्लिनिक पर छापा मारा, तो चौंकाने वाला सच सामने आया। यहां आगे मेडिकल स्टोर और पीछे पूरा अस्पताल चलाया जा रहा था।

अस्पताल में पांच बेड का वार्ड बनाया था और उसमें एक महिला मरीज को भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। इतना ही नहीं एक बंद कमरे का ताला खुलवाकर चेक किया गया, तो अधिकारी भी आश्चर्य चकित रह गए, अंदर पूरा लेबर रूम का सेटअप बनाया था। इसमें लेबर टेबल, लेबर उपकरण व अवैध दवाइयां पाई गई। वार्ड में भर्ती मरीज के पास बायो मेडिकल वेस्ट के लिए एक बाल्टी रखी थी, उसमें ग्लूकोज की खाली बोतलें पड़ी थी। महिला मरीज के पास इलाज से संबंधित कोई पर्ची नहीं मिली, ना ही अस्पताल में मरीज रजिस्ट्रेशन का रेकॉड व रजिस्टर मिला। इस संबंध में अस्पताल में मौजूद संतोष जाट से पूछा, तो उसने बताया कि यह सब डॉक्टर साहब के अधीन हैं, लेकिन मौके पर ना कोई डॉक्टर मिला, ना ही डॉक्टर की उपस्थिति के कोई कागजात मिले। कार्रवाई टीम ने निजी अस्पताल को बंद करा दिया। बाद में बीसीएमओ डॉ. कैलाश गहलोत थाने पहुंचे और इस मामले की पूरी रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।
 
कार्रवाई टीम में शामिल
अवैध निजी अस्पताल पर कार्रवाई करने वाली टीम में बीसीएमओ डॉ. गहलोत, नायब तहसीलदार नरसिंह टांक, ड्रग इंस्पेक्टर राजेश मीणा, एएनएम सुशीला सहित पुलिस जाब्ता शामिल रहा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement