Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: 22 वर्षीया विवाहिता ने ट्रैन के आगे कूदकर दी जान

India-1stNews





बीकानेर@ शुक्रवार सुबह-सुबह दुःखद खबर क्षेत्र के गांव गोपालसर से आ रही है। यहाँ एक 22 वर्षीय विवाहिता देर रात अपने घर से निकल गई और शुक्रवार सुबह दिल्ली-बीकानेर ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी। पुलिस से प्राप्त प्राथमिक जानकारी के अनुसार गोपालसर निवासी उर्मिला पत्नी धन्नाराम स्वामी गुरुवार रात को घर से निकल गई थी और शुक्रवार सुबह उसने घर से करीब 1.5 किमी दूर दुलचासर में कोटासर मार्ग पर बने रेलवे फाटक के पास में दिल्ली-बीकानेर ट्रेन के आगे आकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल स्थित मोर्चरी भेजा। घटना के कारणों व अन्य परिस्थितियों के बारे में आगामी कार्यवाही के बाद ही पता लग सकेगा। घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562