Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: मुरली मनोहर मैदान में बेहोशी की हालत में मिले युवक की मौत

India-1stNews




गंगाशहर: मुरली मनोहर मैदान में बेहोशी की हालत में मिले युवक की मौत


बीकानेर@ गंगाशहर स्थित मुरली मनोहर मैदान में बेहोशी की हालत में युवक मिला। जिसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक भीनासर ब्राह्मणों का मौहल्ला निवासी मूलचंद जाजड़ा (35) पुत्र शिवरतन जाजड़ा है। इस संबंध में मृतक के भाई गोपालराम ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए मर्ग दर्ज करवायी है। गोपालराम ने बताया कि उसका भाई मूलचंद मुरली मनोहर मैदान में बेहोशी की हालत में पड़ा था। जिसको पीबीएम अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया। घटना 24 जुलाई की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562