Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

स्वतंत्रता दिवस विशेष: फिर आ रहा बीकानेर संभाग का सबसे बड़ा प्राइवेट शो राष्ट्रगाथा, सीजन-3 में 15 स्कूलों को ही दिया जाएगा मौका

India-1stNews





बीकानेर। राष्ट्रगाथा सीजन-1 व सीजन-2 की सफलता के बाद अब राष्ट्रगाथा सीजन-3 का आगाज भी हो चुका है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाले संभाग के सबसे बड़े प्राइवेट शो के लिए स्कूली बच्चे भी एक्टिव हो चुके हैं। ख़बरमंडी न्यूज़ द्वारा आयोजित किए जा रहे राष्ट्रगाथा सीजन-3 के लिए स्कूलों को प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। अब तक 5 स्कूलों का चयन भी किया जा चुका है। ख़बरमंडी हैड पत्रकार रोशन बाफना ने बताया कि पिछले सीजन में 20 स्कूल के बच्चों ने प्रस्तुति दी थी, मगर इस बार 15 स्कूलों को ही मौका दिया जाएगा। बाफना ने बताया कि राष्ट्रगाथा में सांस्कृतिक, सामाजिक व देशभक्ति के तीन रंगों पर आधारित प्रस्तुतियां होती हैं। 
समन्वयक शशिराज गोयल ने बताया कि प्रस्तुति की थीम आयोजकों द्वारा ही प्रदान की जाएगी। हर स्कूल को स्वतंत्र थीम दी जाएगी, उस पर उसी स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम 13 अगस्त, 2024 की शाम 6 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम की समस्त रूपरेखा आयोजकों द्वारा ही निर्धारित की जाती है। बीकानेर की राजनीति, पुलिस, प्रशासन, उद्योग, कला, साहित्य व संस्कृति से जुड़ी हस्तियां भी कार्यक्रम में शामिल होंगी।

रोशन बाफना ने बताया कि यह आयोजन शुद्ध सांस्कृतिक, देशभक्ति व सामाजिक आयोजन है। बड़े स्टेज व जगमग रोशनी में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को काफी पसंद किया जाता है। कार्यक्रम से जुड़ी और जानकारियां समय समय पर साझा की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आप 7014330731 पर संपर्क भी कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement