Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: छत पर बनी कुंडी में मिला युवक का शव

India-1stNews




गंगाशहर: छत पर बनी कुंडी में मिला युवक का शव


बीकानेर में मौत का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक का शव छत पर बनी कुंडी में मिला है। हालांकि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुट गई है।

घटना बीकानेर के भीनासर क्षेत्र स्थित नायकों के मोहल्ले की है। यहां एक घर की छत और आस-पास की छतों पर खेलने आये बच्चों को कुंडी में युवक का शिव दिखा तो उन्होंने दौड़कर घरवालों को बताया। ऐसे में घरवालों ने ऊपर जाकर देखा तो आंखें फटी रह गई। पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पुलिस के साथ ही एंबुलेंस लेकर सेवादार भी पहुंच गये।

सेवादारों के सहयोग से पुलिस ने कुंडी में शव निकलवाया। इसे पीबीएम हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक की पहचान महावीर पुत्र श्रवण कुमार के रूप में हुई है।

आशंका: देर रात पानी की कुंडी में डूबा

मृतक के पिता और परिजनों ने बताया कि सुबह से उसे देखा नहीं गया था। ऐसे में आशंका है कि देर रात घर आया और छत पर बने कुंड में गिर गया या उतर गया होगा। बताया जाता है कि मृतक की पत्नी भी पीहर गई हुई थी।

इन सेवादारों ने किया सहयोग:

मौके पर पहुंचे असहाय सेवा संस्थान एवं खिदमतगार खादिम सोसायटी के सेवादारों में मो.जुनैद खान, ताहिर हुसैन, राजकुमार खादगावत, रमाजन भाई आदि ने पुलिस अधिकारियों की निगरानी में शव को कुंड से बाहर निकाला और अपनी एम्बुलेंस में पीबीएम हॉस्पिटल पहुंचाया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562