Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

राजस्थान में छात्रों को 4 साल तक हर महीने सरकार देगी 1000 रुपये, जानिए कैसे मिलेगी स्कॉलरशिप

India-1stNews




राजस्थान में छात्रों को 4 साल तक हर महीने सरकार देगी 1000 रुपये, जानिए कैसे मिलेगी स्कॉलरशिप

जयपुर@ राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोमवार (1 जुलाई) को संकुल में नेशनल मीन्स कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी किया है. इस परीक्षा में साल 2024 में 1,02,355 (1 लाख 2 हजार 355) परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था. वहीं परीक्षा में 81,163 ( 81 हजार 163) परीक्षार्थी शामिल हुए थे. वहीं जारी रिजल्ट के मुताबिक 5471 छात्रों का मेरिट के आधार पर चयनित किया गया है. राजस्थान में इस योजना में स्कॉलरशिप का कोटा 5471 है. 

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रिजल्ट जारी किया. जबकि उन्होंने इस परीक्षा में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले छात्रों को बधाई भी दी है. उन्होंने मोबाइल के जरिए छात्रों को बधाई दी है.

यह छात्र रहे पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर:

जोधपुर के छात्र भंवरलाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सियोलो की ढाणी के छात्र 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेरिट में प्रथम स्थान पर रहे . 91.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेरूणा, बीकानेर की छात्रा लीला गोदारा एवं 90 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुन्दाओ जालौर के छात्र सचिन कुमार रहे.

उन्होंने तीनों विद्यार्थियों से उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में संवाद किया. प्रथम स्थान पर रहे भंवरलाल ने बताया कि वह सिविल सर्विसेज में जाना चाहता है, द्वितीय स्थान पर रही लीला गोदारा ने अध्यापक बनने की बात कही और सचिन कुमार ने कलक्टर बनने की इच्छा जताई. सोमवार को ही एनएमएमएस प्रचार प्रसार के लिए राष्ट्रीय साधन सह मेधावी छात्रवृत्ति योजना के पोस्टर का विमोचन भी किया गया. 

दर्पण पोर्टल पर मिलेगा रिजल्ट:

एनएमएमएस प्रभारी व राज्य नोडल अधिकारी कपिला कंठालिया ने बताया कि इस परीक्षा का परिणाम शाला दर्पण पोर्टल पर उपलब्ध रहेगा शाला दर्पण के एनएमएमएस टैब में जाकर रिजल्ट ऑप्शन में रोल नंबर व जन्म दिनांक डालने पर अंक तालिका डाउनलोड की जा सकती है. चयनित विद्यार्थियों के आवेदन शीघ्र ही जुलाई में नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर प्रारंभ हो जाएंगे.

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement