Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: विवाहिता के साथ मारपीट व दहेज प्रताडऩा का आरोप, मामला दर्ज

India-1stNews




बीकानेर: विवाहिता के साथ मारपीट व दहेज प्रताडऩा का आरोप, मामला दर्ज

बीकानेर। रानी बाजार केजी कॉम्पलेक्स के पीछे रहने वाली एक विवाहिता ने दहेज प्रताडऩा का मामला महिला थाने में दर्ज करवाया है। थाने से मिली रिपोर्ट के मुताबिक 36 वर्षीय अनुप्रिया मित्तल पुत्री स्व. श्रीगोपाल अग्रवाल ने अपने पति व आशीष मित्तल पुत्र बलवंत राय व सास उमा मित्तल के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज करवाया है। प्रार्थिनी अनुप्रिया ने बताया कि उसकी शादी नौ वर्ष आशीष मित्तल के साथ हुई थी, शादी के बाद दो पुत्रियां हुई। शादी के बाद जो भी स्त्रीधन था वह सास के पास था और कुछ माह बाद से ही पति व सास ने कम दहेज देने की बात पर तंग व परेशान करना शुरू कर दिया। परिवादी ने आरोप लगाया है कि उसका पति डॉ. आशीष मित्तल शराब पीने का आदि है और लोहे का सरिया लेकर धमकाता है व जान से मारने की धमकी देता है। प्रार्थिनी ने सास व पति के खिलाफ कड़ी कार्यवाही तथा स्त्रीधन दिलवाने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement