Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई: भुजिया, नमक, पापड़, मूंगोडी के लिए 6 नमूने

India-1stNews




बीकानेर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई: भुजिया, नमक, पापड़, मूंगोडी के लिए 6 नमूने

बीकानेर, 23 जुलाई। आमजन को शुद्ध एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत मंगलवार को खाद्य सुरक्षा दल द्वारा औद्योगिक क्षेत्र रानी बाजार में निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि यह कार्रवाई मैसर्स पापड़मल जी एग्रो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड तथा अग्रवाल पापड़ भुजिया इंडस्ट्री पर की गई। मैसर्स पापड़मल जी एग्रो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड में परिसर की दीवारों पर जाले लगे हुए थे। जिन्हें मौके पर ही हटाने के निर्देश दिए गए तथा पेस्ट कंट्रोल का रिकॉर्ड रखने, फूड हैंडलर्स का मेडिकल करवाने, चना दाल के कट्टों पर निर्माण तिथि तथा अवधिपार तिथि अंकित नहीं थी। भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति नहीं करने के लिए पाबंद किया। साथ ही तैयार खाद्य पदार्थों को पेलेट्स पर रखने के निर्देश दिए। मौके पर भुजिया, नमक, पापड़, मूंगोडी आदि के 6 नमूने लिए गए। लिए गए नमूनों को जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानू प्रताप सिंह, सुरेंद्र कुमार तथा राकेश गोदारा शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement