Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

आधार कार्ड अपडेट की अंतिम तिथि बढ़ाई, अब इस तारीख तक कर सकेंगे निःशुल्क अपडेट

India-1stNews




14 सितंबर तक कर सकेंगे निःशुल्क अपडेट

बीकानेर, 23 जुलाई। यूआईडीएआई द्वारा माई आधार पोर्टल पर निःशुल्क दस्तावेज अपडेट करने की अंतिम दिनांक को बढ़ाकर 14 सितंबर की गई है। 

सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के संयुक्त निदेशक सत्येन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को अपना आधार कार्ड अपडेट करवाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड धारक जिनके आधार कार्ड 10 वर्ष पूर्व मे बने हैं, वे आधार नामांकन केन्द्र अथवा माई आधार पोर्टल से दस्तावेज अपडेट कर सकते हैं। आधार कार्ड धारक सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल में एड्रेस ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। संयुक्त निदेशक ने बताया कि 14 सितम्बर तक दस्तावेज अद्यतन का कार्य कार्ड धारक द्वारा पोर्टल पर निःशुल्क किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement