Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: फोन कर खुद की जान का खतरा बताया, शाम को हो गई विवाहिता की मौत

India-1stNews




बीकानेर: फोन कर खुद की जान का खतरा बताया, शाम को हो गई विवाहिता की मौत

बीकानेर@ नापासर के खारड़ा निवासी मनीराम नायक ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में अपनी भतीजी की मौत का मुकदमा दर्ज करवाते हुए कहा कि उसकी भतीजी कविता की शादी 4 वर्ष पूर्व शिवलाल नायक निवासी जालबसर कर साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी सास मनोहरी, जेठ शंकरलाल, पति शिवलाल, जेठानी सरोज ने दहेज के लिए उसे मानसिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया। गत 15 जून को कविता को जेठूते के साथ ससुराल भेजा गया। 18 जून को कविता ने फोन कर खुद की जान को ससुराल वालों से खतरा होना बताया था और शाम को उसके मौत की खबर भी आ गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562