Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के नेतृत्व में डॉक्टर्स डे पर हुआ रक्तदान

India-1stNews




इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के नेतृत्व में डॉक्टर्स डे पर हुआ रक्तदान


बीकानेर@ डॉक्टर्स डे पर सोमवार को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के नेतृत्व में आयोजित इस रक्तदान शिविर में शहर की अनेक स्वयंसेवी संस्टााओं ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान सौ युनिट रक्तदान किया गया।

रक्तदान शिविर की शुरूआत पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. पी.के. सैनी ने डॉ. बी.सी. रॉय के चित्र पर माल्यार्पण करके की। सुबह नौ बजे से ही रक्तदान करने वालों का ब्लड बैंक आना शुरू हो गया। करीब बारह बजे तक पचास से ज्यादा युवा रक्तदान कर चुके थे। एक महिला तो गांव से सिर्फ रक्तदान करने के लिए पीबीएम अस्पताल में आयोजित इस शिविर में हिस्सा लेने पहुंची। उसने बड़े आत्मविश्वास के साथ रक्त दान किया। ब्लड डोनेशन की खास बात ये रही कि युवाओं ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महज 18 साल की भव्या व्यास ने रक्तदान किया तो उसकी बहन पूर्वा और भाई आदित्य व्यास ने भी पूरे जोश के साथ रक्त दान किया। एक-दूसरे को देखकर ही रक्तदान के लिए युवा आगे आते हैं। इन्हीं तीन भाई बहनों के साथ युवा माधव व्यास, कनक व्यास, कामाक्षी और कनुप्रिया ने भी खून देने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी रक्तदान किया। डॉ. गुरमीत कौर और सेणुका हर्ष सबसे पहले रक्तदान करने वाली महिलाओं में थी।

पिता ने 91वीं बार, बेटे ने 25वीं बार दिया खून

रक्तदान के प्रति खासा उत्साह रखने वाले इंद्रचंद चांडक ने 91वीं बार रक्तदान किया। वहीं उनके बेटे  हर्षित चांडक ने सोमवार को 25वीं बार रक्तदान करके रिकार्ड बनाया। चांडक बताते हैं कि उनकी बेटी हीरल चांडक बीकानेर से बाहर है, अन्यथा वो भी रक्तदान करती।

हर साल होता है रक्तदान

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राहुल हर्ष ने बताया कि हर साल एक जुलाई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। एसोसिएशन के सेक्रेट्री डॉ. हरमीत सिंह ने बताया कि रक्तदान के साथ ही सामाजिक संस्थाओं को एक मंच पर लाने का अनूठा काम भी इस शिविर में हुआ है।

इन संस्थाओं ने दिया सहयोग

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस में रोटरी क्लब बीकानेर मरुधरा ,रोटरी क्लब रॉयल्स , लायंस क्लब , वयम क्लब , लोन चाचा , एचडीएफ़सी बैंक एवं भारत विकास परिषद की नगर इकाई और मीरा शाखा ने सहयोग दिया। शिविर में लगभग 120 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर में बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने इंडियन मेडिकल एसोसियेशन एवं सहयोगी संस्थाओं के जनहित में किए गए प्रयासों की सराहना की। एसपीएमसी के प्राचार्य डॉ गुंजन सोनी संयुक्त निदेशक डॉ.  देवेंद्र चौधरी, डॉ नवल किशोर गुप्ता, सहित कई चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement