Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीजेपी ने मदन राठौड़ को बनाया राजस्थान का नया प्रदेश अध्यक्ष

India-1stNews




बीजेपी ने राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की जगह मदन राठौड़ को पार्टी की राजस्थान इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। बीजेपी महासचिव संगठन अरुण सिंह की तरफ जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सांसद मदन राठौड़ को राजस्थान प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।


सीपी जोशी चाहते है वे राजस्थान में पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले किसी नए नेता को प्रदेश में पार्टी की कमान सौंपी जाएं। इस पर पार्टी ने निर्णय लेते हुए गुरुवार देर रात को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जोशी का इस्तीफा स्वीकर करते हुए राजस्थान के नये प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी मदन राठौड़ को दी गई है। वहीं प्रभारी व सहप्रभारी भी बनाये है। प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल व सहप्रभारी विजय राहटकर को बनाया गया है।

बता दें कि मदन राठौड़ राज्ससभा सांसद हैं। वह सुमेरपुर से विधायक भी रह चुके हैं। मदन राठौड़ 2014-18 तक राजस्थान विधानसभा में बीजेपी के उप मुख्य सचेतक थे। राठौड़ बीजेपी के सीनियर नेता हैं। वह सीपी जोशी की जगह प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement