Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर: घर में घुसकर लाठी डंडे से किया हमला, गाड़ी से मारी टक्कर

India-1stNews




गंगाशहर: घर में घुसकर लाठी डंडे से किया हमला, गाड़ी से मारी टक्कर

बीकानेर@ शांत रहने वाला बीकानेर अब क्राइम लिस्ट में दिनों दिन ऊपर चढ़ता ही जा रहा है,बदमाशो को अब न पुलिस का डर है ना ही कानून का,दिनदहाड़े बड़े से बड़ा कांड करने से जरा भी नही चूकते।

ऐसा ही एक मामला कल गंगाशहर थाना क्षेत्र के श्रीरामसर के मेघवालो के मोहल्ले में हुआ,जहाँ राम कुमार गहलोत अपनी बाड़ी में अपने परिवार सहित रहता है। अचानक डूंगरराम मेघवाल,उसके लड़के रामेश्वर मेघवाल,सुरेश मेघवाल,व रिश्तेदार गोपाल, घनश्याम, हुकमाराम, मेघराज मेघवाल हाथ मे लाठी, कुल्हाड़ी,सरिया लेकर उसके घर तारबंदी से कूदकर आये,आते ही रामकुमार पर हमला कर दिया बचाने आये पत्नी, बेटा व बेटी से भी मारपीट की उसकी बेटी के कंधे पर काफी चोट आई है व पत्नी का पैर फेक्चर हुआ है। हो हल्ला होने व आस पास के लोग इक्कठा होने पर ये लोग वापस तार बंदी कूदकर वहां से चले गए। इतने में डूंगर राम को पोते मोहित मेघवाल स्विफ्ट गाड़ी लेकर तेज़ रफ़्तार से फिल्मी स्टाइल से राम कुमार की बाड़ी में लगी पिरोल तोड़ते हुए आया,ओर गाड़ी लहराते हुए,राम कुमार व उसके बेटे वाशुदेव को टक्कर मरते हुए गाड़ी वापस घुमाकर,उसकी बेटी व पत्नी को भी टक्कर मारकर वापस चला गया। पुलिस द्वारा प्राथी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच एएसआई ताराचंद को सोंपी गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement