Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: हत्या की सुलझाई गुत्थी, बेटी के साथ अवैध संबंधों के शक पर मां बेटे और बहन ने मिलकर किया मर्डर, तीनों गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर@ पांच महीने हुई हत्या के मामले में पुलिस ने राज का पर्दाफाश कर दिया है। हत्या के इस मामले में एक ही परिवार माँ,बेटा, बहन तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मधीदेवी, भंवरराम, सरोज को गिरफ्तार किया है। इस सम्बंध में 16 फरवरी को ताजू खां ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि उसका लड़का लियाकती अली ठेके पर लिए गए खेत पर गया हुआ था और सुबह ढ़ाणी में रहने वाले भँवरराम आया और कहा कि लियाकत बेहोश हो गया है। जिसके बाद उसकी मौत हो गयी।

पूगल थानाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह की जांच में सामने आया है कि लियाकत अपने साथी के साथ ठेके पर लिए गए खेत में गया। जहां पर दोनो साथी अलग-अलग जगह पर सो गए। जिसके बाद रात के समय में लियाकत पर अवैध सम्बंध के शक होने पर आरोपियों ने उसे कीटनाशक पिला दिया। जिसके बाद लाश का ठिकाने लगाने के लिए खेत खेजड़ी के नीचे ले गए और शो-शराब किया। शोर- शराब करने के बाद जब लियाकत का साथी आया तो उसे बताया गया कि इसने फांसी खा ली। जिसके बाद शव को वापस ढ़ाणी में लेकर आए और साथी को यह कहकर निकाल दिया गया कि हम आपके यहां होने की बात ही नहीं कहेंगे। अवैध सम्बंध के शक पर यह हत्या की गयी। जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement