Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: जोहड़ में डूबने से दो बच्चों की मौत, एक बच्चे को कांस्टेबल ने बचाया

India-1stNews




बीकानेर: जोहड़ में डूबने से दो बच्चों की मौत, एक बच्चे को कांस्टेबल ने बचाया 

बीकानेर में बुधवार की शाम बरसाती पानी से बने तालाब में डूबने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य को गंभीर अवस्था में पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा छत्तरगढ़-रावला रोड पर हुआ है।

पुलिस के अनुसार छत्तरगढ़ से रावला के बीच सड़क पर कई जगह गड्‌ढे होने से पानी एकत्र हो जाता है। बरसाती पानी से ऐसा ही एक जोहड़ बरसात के पानी से भरा था। चार-पांच फीट पानी ही इस जोहड़ में था। जिसमें बच्चे नहाने चले गए। इस दौरान डूबने से दो बच्चों अमित पुत्र रामेश्वरलाल नायक उम्र आठ वर्ष और गुड्‌डू पुत्र चुन्नीलाल नायक उम्र छह वर्ष की मौत हो गई। एक अन्य कमलेश पुत्र चुन्नीलाल को बचा लिया गया। चुन्नीलाल के दो बेटे थे, जिसमें एक की मौत हो गई। छत्तरगढ़ थाने के कांस्टेबल पारस को जब इसका पता चला तो वो सीधे पानी में पहुंच गया। काफी मशक्कत के बाद पारस ने एक बच्चे की जान बचा ली।


बुधवार शाम करीब 6 बजे ये हादसा हुआ। बच्चे नहाने गए थे लेकिन बीच में जाते-जाते दल-दली पानी में फंस गए। दो बच्चे वापस बाहर नहीं आ सके और उनकी पानी में डूबने से मौत हो गई। राहगीर ने जब एक बच्चे को चिल्लाते हुए देखा तो उसने अन्य लोगों को बुलाया और पानी में से एक बच्चे को जीवित बाहर निकाल लिया। दो अन्य बच्चों को निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांस बंद हो चुकी थी। तीसरे बच्चे की स्थिति खतरे से बाहर है। इस घटना ने पूरे इलाके में शोक और चिंता की लहर दौड़ा दी है।

स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल पर सुरक्षा के इंतजाम करने और बच्चों को ऐसी घटनाओं से बचाने के उपायों पर चर्चा की है। प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों को सुरक्षित रखें और उन्हें जोहड़ के आसपास खेलने से रोकें।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement