Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: पुलिया के पास टैक्सी बाइक की भिड़ंत तीन घायल

India-1stNews




बीकानेर: पुलिया के पास टैक्सी बाइक की भिड़ंत तीन घायल

बीकानेर@ मंगलवार शाम को देशनोक रेलवे पुलिया के पास बीकानेर की ओर की साइड की तरफ टैक्सी व बाइक में भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में टैक्सी चालक सहित दोनों बाइक सवार घायल हो गए। सूचना पर देशनोक थाने के एएसआई हनुमंत सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे एवं घायलों को उपचार हेतु देशनोक सीएचसी लेकर आए। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को बीकानेर ट्रोमा सेंटर रैफर कर दिया गया। टैक्सी चालक बबलू पुत्र रूपसिंह देशनोक निवासी है। दोनों बाइक सवार लक्ष्मण उर्फ श्रवण पुत्र तोलाराम नायक एवं जीतू पुत्र कलशाराम पांचू थाना क्षेत्र के उदासर गांव निवासी है। दोनों बाइक सवार की हालत नाजुक बताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक इस प्रकरण में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement