Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

सड़क हादसा: ट्रोले में कार घुसी, एक की मौत, दो घायल

India-1stNews




बीकानेर में मंगलवार रात एक बार फिर दर्दनाक हादसे के समाचार सामने आये हैं। दुर्घटना इतनी भीषण है कि इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। दो गंभीर घायलां को पीबीएम हॉस्पिटल लाया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीकानेर जयपुर रोड पर सेरूणा-झंझेऊ के बीच सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार ट्रोले में जा घुसी। इसमें तीन लोग घायल हो गये। बाद में एक की मृत्य हो गई। घायलों के नाम राजूसिंह और धनराज बताए जा रहे हैं जबकि बाबूसिंह नाम के व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जाता है कि ये रतनगढ़ पड़िहारान के हैं और कार में उधर ही जा रहे थे। पुलिस ने अभी इस संबंध में किसी तरह के मामले की पुष्टि नहीं की है।देर रात को सड़क से गुजर गोविंद सारस्वत व हरिकिशन ओझा सहित अन्य राहगीरों को रोककर घायलों की मदद में जुट गए एवं मदद करने की कोशिश की लेकिन कर इस कदर फंस गए कि उसमें से घायलों को निकालना काफी मुश्किल हो गया। ऐसे में मौके पर करें मंगवानी पड़ी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562