Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के नापाक इरादे! पाक सीमा के पास मिली 10 करोड़ की हेरोइन

India-1stNews




बीकानेर: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के नापाक इरादे! पाक सीमा के पास मिली 10 करोड़ की हेरोइन

भारत-पाक सीमा के पास बीएसएफ काे एक खेत से दाे किलाे हेराेइन बरामद हुई है, जिसका अंतर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य दस कराेड़ रुपए आंका गया है। एरिया में सर्च ऑपरेशन अब तक जारी है। दरअसल 15 जुलाई काे 140 वाहिनी के नेमीचंद बीओपी एरिया में पाकिस्तानी तस्कराें ने ड्राेन के जरिए हेराेइन की खेप भेजी थी। बीएसएफ इंटेलीजेंस के पास इसकी पुख्ता खबर थी। इसलिए देररात हेराेइन लेने आए समेजा काेठी निवासी हरदीप काे पकड़ लिया गया था। उसके बाद 17 जुलाई काे वहां से करीब दाे किलाेमीटर दूर झाड़ियाें में छिपाई गई एक बाइक भी बरामद हाे गई।


हेराेइन तस्कर चरणजीत उर्फ चन्नी और गुरमीत सिंह उस रात उसी बाइक पर आए थे। उन्हाेंने बाइक झाड़ियाें में छिपा दी थी। बीएसएफ के पीछा करने पर वे अंधेरे का फायदा उठाकर खेताें में हाेते हुए फरार हाे गए थे। उनका पता अब तक नहीं चला है। जबकि हेराेइन की डिलेवरी की सूचना लगातार इंटेलीजेंस काे मिल रही थी। डीआईजी इंटेलीजेंस विधुर भारद्वाज, कार्यवाहक डीआईजी सुब्रतो राय के दिशा निर्देश पर 140 वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट बृजेश कुमार एवं इंटेलिजेंस ब्रांच के उप समादेष्टा महेश चंद जाट और उनकी टीम गांव 23 केडी में फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया।

इस दाैरान रेत में दबा हुआ पीले रंग का पैकेट नजर आया। जवानाें ने उसे निकाला ताे हेराेइन की पुष्टि हाे गई। बल सूत्राें ने बताया कि 15 की रात ड्राेन से हेराेइन गिराई गई थी, लेकिन खेत में कटाई का काम चलने के कारण पैकेट रेत में धंस गया और नजर नहीं अाया। तेज हवा और आंधी चलने से रेत हटी ताे पैकेट दिख गया।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement