Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बार एसोसिएशन ने किया ग्राम न्यायालय बीकानेर का अनिश्चितकालीन बहिष्कार

India-1stNews




बार एसोसिएशन ने किया ग्राम न्यायालय बीकानेर का अनिश्चितकालीन बहिष्कार

बीकानेर@ बार एसोसिएशन, बीकानेर को अधिवक्ताओं द्वारा हस्ताक्षरित एक लिखित शिकायत पत्र पीठासीन अधिकारी ग्राम न्यायालय, बीकानेर  निखिल कुमार के अधिवक्ताओं के प्रति दुर्व्यवहार व  पीठासीन अधिकारी का आचरण बार एवं बैंच की मर्यादा के विपरित होने का प्राप्त हुआ है। जिसके संबंध में बार एसोसिएशन, बीकानेर द्वारा  दिनांक 09 जुलाई को  आम सभा, कॉन्फ्रेंस हॉल, नई कोर्ट परिसर में रखी गई। जिसमें बहुमत के आधार पर निर्णय लिया जाकर   ग्राम न्यायालय बीकानेर  का  दिनांक 10 जुलाई  से अनिश्चित काल तक के लिए कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया है।

इस दौरान आम सभा में बार एसोसिएशन बीकानेर के अध्यक्ष रघुवीर सिंह राठौड़,सचिव भंवरलाल बिश्नोई,कुलदीप शर्मा, आरके दास गुप्ता,सुरेंद्र पाल शर्मा सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562