Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: ज्वेलर्स से लुटे अस्सी लाख की ज्वैलरी बरामद, तीन आरोपी फिर रिमांड पर

India-1stNews




बीकानेर: ज्वेलर्स से लुटे अस्सी लाख की ज्वैलरी बरामद, तीन आरोपी फिर रिमांड पर

बीकानेर@ नया शहर इलाके में पिछले दिनों बाबूलाल फाटक के पास लूट के मामले में पुलिस ने करीब अस्सी लाख रुपए के सोने चांदी के गहनों की बरामदगी कर ली है। हैरानी की बात तो यह है कि लूटेरों से लूट का माल बरामद करने के के लिये पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इनमें एक लूटेरे ने जहां घर में बनाए में गए गोबर के ऊपलों में जेवर छिपा रखे थे। दूसरे ने घर के पीछे गड्ढे में सोने- के चांदी जेवर छिपा दिए। गिरफ्तार युवकों में चार आरोपियों को जेल भेज दिया ण गया है, वहीं तीन का फिर से पुलिस रिमांड लिया गया है। एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि आरोपी लक्ष्मीनारायण और भागीरथ के घर से 300 ग्राम सोना व 17 किलो चांदी के जेवर बरामद कर लिए गए हैं। लक्ष्मी नारायण सोनी, नारायण सोनी, विवेक सोनी, आमिर बंगाली, राकेश जाट, मनोज जाट, भागीरथ चौधरी व दिनेश बिश्नोई का रिमांड खत्म होने पर इन्हें अदालत में पेश किया गया। जिसमें विवेक आमिर, राकेश व दिनेश बिश्नोई को जेल भेज दिया गया है। वहीं हीं लक्ष्मीनारायण, मनोज और भागीरथ का फिर से रिमांड लिया गया है। इनसे अभी पूछताछ की जा रही है। एसपी ने बताया कि लक्ष्मीनारायण ने मेघासर में अपने घर में सभी जेवरात एक मटकी में डाल दिए। इस मटकी को बाद में गड्डा खोदकर छिपा दिया। पूछताछ में उसने सब कुछ उगल दिया तो निशानदेही के आधार पर बरामदगी कर ली गई। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि मेघासर में लूटे गए सोने-चांदी के सामान का बंटवारा होना था। इससे पहले ही सभी गिरफ्तार हो गए। अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस मामले में और बरामदगी होनी है या पूरी हो गई। दरअसल, सोने की मात्रा 700 ग्राम बताई गई लेकिन बरामदगी 300 ग्राम बताई है। लूट की मात्रा हालांकि पहले 300 ग्राम ही सामने आई थी। पुलिस ने इस पूरे मामले में कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement