Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

मुख्यमंत्री की बीकानेर शहर को एक और सौगात, पश्चिम की सड़कों के लिए अतिरिक्त आठ करोड़ आवंटित

India-1stNews




मुख्यमंत्री की बीकानेर शहर को एक और सौगात, पश्चिम की सड़कों के लिए अतिरिक्त आठ करोड़ आवंटित

बीकानेर, 29 जुलाई। बीकानेर (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र विधायक जेठानंद व्यास की मांग पर सोमवार को ही मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने बीकानेर पश्चिम को एक और सौगात दी।
 विधायक व्यास ने बताया कि बीकानेर (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने गत दिनों मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान इसके लिए आग्रह किया था। उन्होंने बताया कि राज्य के इस वर्ष के बजट में सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए पांच-पांच करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए। लेकिन बीकानेर की सड़कों की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त राशि की जरूरत थी। इसके मध्यनजर मुख्यमंत्री से विधायक ने इस संबंध में मांग रखी। विधायक व्यास ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सोमवार को विधानसभा में 1000 करोड़ रुपए का प्रावधान सड़क सुदृढ़ीकरण के लिए रखा। इसमें बीकानेर (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र के लिए 8 करोड़ रुपए का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही इन सड़कों के प्रस्ताव तैयार करते हुए राज्य सरकार को भिजवाए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement