Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: दीवार गिरने से दो बच्चों सहित तीन की मौत

India-1stNews




बीकानेर के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में एक मकान की दीवार गिरने से दो बच्चों सहित तीन जनों की दर्दनाक मौत हो गई। इसमें एक लड़का और दूसरी लड़की है। वहीं तीसरे घायल की पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हाे गई। दोनों बच्चों का शव खाजूवाला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। वहीं बीकानेर में जिसकी मौत हुई, उसका पोस्टमार्टम मंगलवार सुबह होगा। दो दिन पहले इस क्षेत्र में बारिश हुई थी, जिससे कच्चे मकान की दीवार गिरने की स्थिति में थी। सोमवार शाम को ये गिर गई। जिस समय दीवार गिरी, उस समय ये सभी दीवार के पास ही बैठे थे।



छतरगढ़ थाना क्षेत्र के लूणखां गांव के चक 1 एमएमडब्ल्यूएम में सोमवार शाम एक कच्चे मकान की दीवार गिरने से 2 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इसमें 10 वर्षीय लड़का निदाम पुत्र शरीफ खान है जबकि लड़की 8 वर्षीय शमशाद पुत्री अली खान है। गंभीर रूप से घायल 46 वर्षीय शरीफ खान पुत्र सादक खान को बीकानेर रैफर किया गया। जहां पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शरीफ खान और उसके बेटे निदाम की मौत हो गई। जिस लड़की की मौत हुई है, वो शरीफ खान की दोहिती है। ऐसे में बाप-बेटे और दोहिती की इस हादसे में मौत हो गई।

छतरगढ़ थानाधिकारी संदीप खीचड़ व हैड कांस्टेबल अरविंद कुमार यादव मौके पर सबसे पहले पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर खाजूवाला एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए हैं। खाजूवाला एसडीएम रमेश कुमार मेहरिया के पास अभी छत्तरगढ़ का अतिरिक्त चार्ज है। सीओ विनोद कुमार भी मौके पर हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement