Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: कैफ़े ढाबों पर देर रात रेड, 20 वाहन जब्त

India-1stNews




बीकानेर: कैफ़े ढाबों पर देर रात रेड, 20 वाहन जब्त

बीकानेर@  शहर में अवैध रूप से चल रहे कैफे व ढाबों पर गुरुवार रात पुलिस ने दबिश दी। पुलिस को इन पर कई तरह की अनियमितता मिली। संदिग्ध वाहन भी खड़े मिले, जिन्हें जब्त कर लिया।सीओ सदर रमेश के नेतृत्व में जेएनवीसी, सदर व बीछवाल थानाधिकारी, क्यूआरटी और 70 जवानों के दल ने एक ही समय पर 30 से ज्यादा जगह छापे मारे। सर्च ऑपरेशन के दौरान होटल-ढाबे और दस कैफे के निरीक्षण से खलबली मच गई। इन पर कुछ संदिग्ध सामान और बिना नंबर प्लेट लगे वाहन भी खड़े मिले। पुलिस ने वाहनों की जांच कर 20 को जब्त कर लिया। सर्च ऑपरेशन के दौरान दो कैफे बिना अनुमति के संचालित होते मिले। इन्हें भी सीज कर दिया गया है। बता दे की नवयुवकों के लिए यहाँ अड्डे बाजी के साथ नशाखोरी का विशेष योगदान रहता है। 

पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि होटल, ढाबों व कैफे की शिकायतें मिल रही थी। सीओ सदर के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर औचक निरीक्षण के लिए भेजा गया। बिना अनुमति संचालित दो कैफे सीज करने के लिए नगर निगम को लिखा गया है। अब इस तरह की जांच रोजाना की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement