Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: निजी विद्यालयों ने राज्य सरकार के आदेश की उड़ाई धज्जियां, छुट्टी के आदेश को बताया धत्ता

India-1stNews




निजी विद्यालयों ने राज्य सरकार के आदेश की उड़ाई धज्जियां 
डायरेक्टर के आदेश को बताया धत्ता 

बीकानेर। विश्व आदिवासी दिवस पर राज्य सरकार ने आदेश जारी कर राजकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया था। लेकिन, निजी विद्यालयों ने राज्य सरकार और शिक्षा निदेशक के आदेश को दरकिनार कर विद्यालयों का संचालन जारी रखा।जिसमे सुजानदेसर, गंगाशहर, पवनपुरी, बीकानेर के कई इलाकों में खुले दिखे। हैरत की बात यह कि एक दो नहीं शहर के हर क्षेत्र में स्कूलें बेधड़क संचालित की जा रही है। शिक्षा विभाग भी मूकदर्शक बना है। जबकि यह विभाग का दायित्व होता है कि वह इस पर पूरी निगरानी रखे। हालात यह है कि शहर की अधिकांश स्कूलों में जाति और मजहब के आधार पर निर्णय किया जाता है। जिस स्कूल में मुस्लिम और ईसाई समाज के बच्चे नहीं पढ़ते हैं, वहां ईद और क्रिसमस पर्व पर भी अवकाश नहीं होता।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement