Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: चौक में चल रहा था जुआ, 22 हजार नगदी के साथ 5 गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर: चौक में चल रहा था जुआ, 22 हजार नगदी के साथ 5 गिरफ्तार

बीकानेर शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने जुए पर कार्रवाई करते हुए पांच जुआरियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे जुआ राशि बरामद की। पुलिस के अनुसार उस्तों का मौहल्ला, मस्जिद के सामने चौक में जुआ चल रहा था। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से जुआ राशि 22 हजार रुपए तथा एक ताश की जोड़ी बरामद की। गिरफ्तार किये लोगों में आचार्यो का चौक निवासी आनंद भादाणी पुत्र ओमप्रकाश भादाणी, डीडु सिपाहियों का मौहल्ला सोनगिरी कुआं के पास रहने वाले सचिन पुत्र राजकुमार ब्राह्मण, सेवगों का चौक निवासी मुकेश शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा, चौपड़ा बाड़ी गंगाशहर निवासी गोपाल कुम्हार पुत्र किशनाराम कुम्हार, हर्षो का चौक निवासी पुरुषोत्तम हर्ष पुत्र किशनलाल हर्ष को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ 13 आरपीजीओ एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562