Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर शेरनी का पक्ष भी सुना जाए..! लगाए पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे, देखे वीडियो

India-1stNews




बीकानेर शेरनी का पक्ष भी सुना जाए..! लगाए पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे, देखे वीडियो



बीकानेर। सोशल मीडिया पर मादक पदार्थ का प्रचार करने के आरोप में गिरफ्तार दो युवतियों में से एक युवती पांच दिन से लापता है। मंगलवार को लड़की के परिजनों ने बीकानेर कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। परिजनों का कहना है कि पुलिस पांच दिन बाद भी लड़की का सुराग नहीं लगा पाई, बल्कि उन्हें ही परेशान कर रही है।

पांच दिन बाद भी नहीं लापता लड़की का सुराग
सोशल मीडिया पर बीकानेर की शेरनी नाम से मशहूर सोनू राजपुरोहित और उसकी मां ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बेटी मोनिका पिछले पांच दिनों से गायब है। पुलिस उसे खोजने की बजाय उन्हें ही परेशान कर रही है। सोनू ने बताया कि उसकी बहन को कुछ लोगों से जान का खतरा है।

लड़की के परिजनों ने दर्ज करवा रखी गुमशुदगी
लड़की के परिजनों का कहना है कि जय नारायण व्यास कॉलोनी थाने में उसकी बहन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। मगर पुलिस अभी तक उसका कोई भी सुराग नहीं लगा पाई है। जिसकी वजह से परिवार बेहद घबराया हुआ है।

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग
पुलिस की कार्यशैली से नाराज परिजनों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने दो युवकों पर लड़कियों को फंसाने का आरोप लगाया। वहीं जयनारायण व्यास थाने के कुछ पुलिसकर्मियों पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए।(Bikaner Crime News)

दोनों लड़कियों पर मादक पदार्थ का प्रचार करने का आरोप
पुलिस के मुताबिक इन दोनों लड़कियों ने मादक पदार्थ के साथ मोबाइल रील पोस्ट की थी। जिसका वीडियो वायरल हो गया। जब यह बात पुलिस तक पहुंची तो पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लेते हुए इन पर कार्यवाही के आदेश दिए। जिस पर जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने दोनों लड़कियों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस को लड़कियों के कब्जे से 200 ग्राम अफीम भी मिली। इस मामले में जमानत मिलने के बाद सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर मोनिका राजपुरोहित ने एक वीडियो अपलोड कर कुछ लोगों से अपने परिवार, खुद की जान को खतरा बताया था। मोनिका उस वीडियो के बाद से ही लापता है। परिजनों ने मोनिका को जल्द खोजने की मांग की है।

पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक सूचना डाली है। कि मोनिका राजपुरोहित नामक लडक़ी कही मिले या कही कि सी को दिखे तो थाना जेएनवीसीके नंबर 01512226129, 9782977637 पर सूचित करें।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562