Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: 220 केवी जीएसएस में विस्फोट के बाद शहर की बिजली बंद, देखे वीडियो

India-1stNews




बीकानेर: 220 केवी जीएसएस में विस्फोट के बाद शहर की बिजली बंद


बीकानेर शहर में बिजली से जुड़ा बड़ा हादसा हो गया। यहां 220 केवी जीएसएस के स्पेशल ट्रांसफार्मर में तेज धमाके के साथ आग लग गई। गनीमत यह है कि हादसे में किसी की जान पर संकट के समाचार नहीं है। जयपुर रोड स्थित हल्दीराम प्याऊ के पास जीएसएस में विस्फोट की आवाज जहां दूर तक गई वहीं आग की तेज लपटें उठी। हाइवे से गुजरते राहगीरों तक ने आवाज सुनी, लपटें देखी। एकबारगी डर का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल, अधिकारी, पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई।

स्पेशल ट्रांसफार्मर में लगी है आग :

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आग जीएसएस के स्पेशल ट्रांसफार्मर में लगी है। इसे बुझाने के बाद वैकल्पिक तरीकों से बिजली सुचारू करने के प्रयास हो रहे हैं। जो शाम 5 बजे तक चालू होने के आसार हैं।


आधे शहर की बत्ती गुल :

हादसे के कारण लगभग आधे बीकानेर शहर की बिजली गुल हो चुकी है। BKESL के प्रवक्ता का कहना है, राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम के 220 केवी जीएसएस में स्पेशल ट्रांसफार्मर में ब्लॉस्ट हो गया जिससे जम्फर जल गए और बिजली आपूर्ति बंद हो गई। कम से कम 3 से 4 घण्टे में आपूर्ति शुरू होने की संभावना है। प्रवक्ता का कहना है बीकेईएसएल प्रसारण निगम के संपर्क में है। प्रसारण निगम से आपूर्ति शुरू होते ही शहर में सप्लाई चालू कर दी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement