Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

आज शाम को है राष्ट्रगाथा सीजन 3, सांस्कृतिक वेशभूषा में आने वाले दर्शक होंगे पुरस्कृत, पढ़ें ख़बर

India-1stNews




आज शाम को है राष्ट्रगाथा सीजन 3, सांस्कृतिक वेशभूषा में आने वाले दर्शक होंगे पुरस्कृत, पढ़ें ख़बर






बीकानेर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले बीकानेर संभाग के सबसे बड़े उत्सव राष्ट्रगाथा सीजन 3 में दर्शकों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए दर्शकों को सांस्कृतिक व देशभक्ति थीम पर वेशभूषा पहनकर कार्यक्रम में आना होगा। हमारी संस्कृति व देशभक्ति की भावना को बल देने वाली वेशभूषा धारण करने वाले दर्शकों को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार से पुरस्कृत किया जाएगा। सभी उम्र के दर्शक ऐसी विशिष्ट वेशभूषा पहनकर आ सकते हैं। 

बता दें कि ख़बरमंडी न्यूज़ व मैट्रिक्स इवेंट्स द्वारा रंगत फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस राष्ट्रगाथा सीजन-3 में 13 स्कूलों के बच्चे प्रस्तुति देंगे। ख़बरमंडी न्यूज़ हैड रोशन बाफना ने बताया कि इस बार प्रस्तुतिकरण में विशेष नवाचार किया गया है। शशिराज गोयल के निर्देशन में बच्चे इस नवाचार भरी प्रस्तुति हेतु तैयार हैं। रोशन बाफना ने बताया कि राष्ट्रगाथा के सीजन 3 में सेमूनो इंटरनेशनल स्कूल, जीडीएम पब्लिक स्कूल, बीकेवी माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, महिला मंडल स्कूल, रेयान इंटरनेशनल स्कूल, अरुणोदय विद्या मंदिर, शिक्षा हाई स्कूल, जीसस एंड मैरी स्कूल, कैम्ब्रिज कॉन्वेंट स्कूल, किडजी प्री स्कूल व किड्स कनेक्ट स्कूल के बच्चे प्रस्तुति देंगे। वहीं लॉट्स डेयरी, संस्कृति फोर्ट, एस आर इवेंट्स, चौधरी साउंड्स, समाजसेवी सुनील पारीक, सारण डिजिटल एलईडी, तनिष्क ज्वैलर्स, रामजी स्वीट्स, द्वारिका स्वीट्स, रूपचंद मोहनलाल, छप्पनभोग, भीखाराम चांदमल, डोसा बाइट, मोनार्क बिल्ड एस्टेट, वर्द्धमान, धनलक्ष्मी सिक्यूरिटीज, बेबी हट एंड एम्पोरियो वुमेन्स वीयर, नेक्सस हेल्थकेयर, महावीर लाईट्स, राम डिजिटल स्टूडियो, अनिल अलंकार, श्री साफा हाउस आदि विभिन्न प्रकार से सौजन्य प्रदान कर रहे हैं। 

इसी तरह डॉ पुष्पा शर्मा, सुनील शर्मा, शशिराज गोयल, रिषभ सोनावत, मयंक सेठिया, दीपक शर्मा, वसीम, कुशल बाफना, कुशाल शर्मा, हितेश छाजेड़, राजकुमार खड़गावत, जीतू डागा, हर्षिता शर्मा, ज्योति जोशी, अर्पिता, राजकुमारी व्यास, इशिता कंवर, एलिस तंवर, एजाज कुरैशी, दीपक शर्मा, जय शर्मा, हिताक्षी, राम कुमार विश्नोई, दीपक कुमार दुलार, आशीर्वाद, धनंजय, अरविंद बलोतिया आदि कार्यकर्ता राष्ट्रगाथा को सफल अंजाम तक पहुंचाने के लिए मेहनत कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement