Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: साड़ी का फंदा बना झूली विवाहिता, 23 साल के युवक ने लगाई फांसी

India-1stNews




बीकानेर में आत्महत्याओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। बीते 24 घंटों में जिले में  दो अलग-अलग घटनाओं में एक 34 वर्षीय महिला और 23 साल के युवक ने फंदे पर झूलकर जान दे दी। गौरतलब है कि आज बड़ी तीज या सातूड़ी तीज है। इस दिन महिलाएं झूले पर झूलने की रस्म बड़े उत्साह से निभाती है। उस वक्त में एक विवाहिता के फंदे पर झूलकर जान देने से पूरा परिवार शोक में डूबा है।

साड़ी का फंदा बना झूली विवाहिता

नयाशहर थाना इलाके की मुरलीधर व्यास कॉलोनी में रहने वाली 34 वर्षीय ज्योति स्वामी ने फंदे से झूलकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। मृतका के पति सूर्यनारायण ने इस संबध में पुलिस को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि मुरलीधर व्यास कॉलोनी के मकान नंबर एफ-689 में मेरी पत्नी ने साड़ी के फंदे से झूलकर जीवन समाप्त कर लिया। घटना बुधवार दोपहर की है। सूचना के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। थानाधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

23 साल के युवक ने जान दी

23 साल का युवक रात को खाना खाकर सोया। सुबह घरवालों ने झांककर झोंपड़ी में देखा तो वह फंदे पर लटका था। हॉस्पिटल ले गये जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

घटना कोलायत के कोटड़ी गांव की है। गांव के 60 वर्षीय भंवरलाल ओड ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसका 23 वर्षीय भतीजा सरूपाराम पुत्र फौजीराम अपनी झोंपड़ी मंे फंदा बनाकर उससे झूल गया। घरवालों ने देखा तो कोलायत हॉस्पिटल ले गये जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच थानाधिकारी लखवीसिंह कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement