Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: गर्म चिमटे से दागने वाली बुआ गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर: गर्म चिमटे से दागने वाली बुआ गिरफ्तार

लूणकरणसर थाना पुलिस ने उस महिला को गिरफ्तार कर लिया है जिस पर अपनी ही नौ साल की भतीजी को गर्म चिमटे से दागने का आरोप है। पीड़ित बच्ची को पहले ही चाइल्ड हैल्पलाइन के हवाले किया गया है।

ये था मामला

दरअसल लूणरकणसर के सरकारी स्कूल की चौथी क्लास में एक बच्ची जब ढंग से बैठ नही पा रही तो टीचर ने अच्छे से बैठने का कहा। इस बच्ची रोने लगी। कहा, बहुत दर्द होता है। देखने पर पता चला कि उसके शरीर पर गर्म चिपटे से दागा गया था। टीचर ने पूछा तो बच्ची ने बताया, बुआ मारती है। रोटी नहीं देती। सारा काम करवाती है। माता-पिता का स्वर्गवास हो चुकी है।

इस पर गांववालों को बुलाकर स्कूल प्रशासन ने जानकारी दी। चाइल्ड हैल्पलाइन को फोन किया। पुलिस थाने में इसकी रिपोर्ट की गई। इसी रिपोर्ट के आधार पर लूणकरणसर पुलिस ने आरोपी बुआ को गिरफ्तार किया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562