Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

पुलिस विभाग के लॉयन व टाइगर के हाथों हुआ राष्ट्रगाथा सीजन 3 के पोस्टर का लोकार्पण, 13 अगस्त की शाम होगा नव इतिहास का सृजन

India-1stNews




पुलिस विभाग के लॉयन व टाइगर के हाथों हुआ राष्ट्रगाथा सीजन 3 के पोस्टर का लोकार्पण, 13 अगस्त की शाम होगा नव इतिहास का सृजन

बीकानेर। निजी स्तर पर संभाग के सबसे बड़े आजादी के महोत्सव 'राष्ट्रगाथा सीजन-3' के पोस्टर का लोकार्पण सोमवार को आईजी कार्यालय में हुआ। लोकार्पण संभाग पुलिस के लॉयन आईजी ओमप्रकाश पासवान व जिला पुलिस की टाइगर एसपी तेजस्वनी गौतम ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान आईजी ओमप्रकाश ने राष्ट्रगाथा सीजन-2 की स्मृति साझा करते हुए सीजन-3 की सफलता हेतु शुभकामनाएं दी। एसपी तेजस्वनी गौतम ने इस आयोजन को महत्वपूर्ण बताया। रोशन बाफना ने बताया कि ख़बरमंडी न्यूज़ व मैट्रिक्स इवेंट्स द्वारा आयोजित व रंगत फाउंडेशन द्वारा समर्थित 'राष्ट्रगाथा सीजन-3' में इस बार फिर से नवाचार किया जा रहा है। सामाजिक, सांस्कृतिक व देशभक्ति से सराबोर इस चर्चित आयोजन में करीब 15 स्कूलों के चार सौ से अधिक बच्चे प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम समन्वयक व कोरियोग्राफर शशिराज गोयल के निर्देशन में स्कूली बच्चों को प्रतिदिन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बाफना ने बताया कि राष्ट्रगाथा की थीम पूरी तरह से मौलिक होती है। वहीं बच्चों व स्कूलों से किसी प्रकार का प्रतिभागिता शुल्क नहीं लिया जाता।

शशिराज गोयल ने बताया कि राष्ट्रगाथा का सीजन-3 भी फोर्ट स्कूल के पीछे, राजीव गांधी मार्ग पर स्थित भ्रमण पथ मैदान में आयोजित होगा। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा सेवा सम्मान, राष्ट्र शक्ति अवॉर्ड सहित अलग अलग क्षेत्रों की दस युवा शख्सियतों को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज, राजनीति, पुलिस, प्रशासन, साहित्य, कला, संस्कृति व उद्योग जगत से जुड़ी हस्तियां भी शामिल होंगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement