Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

प्लॉट विवाद को लेकर फायरिंग और पत्थरबाजी, इलाके में दहशत का माहौल, 9 गिरफ्तार

India-1stNews




प्लॉट विवाद को लेकर फायरिंग और पत्थरबाजी, इलाके में दहशत का माहौल, 9 गिरफ्तार





अनूपगढ़ जिले में 120 वर्ग गज के प्लाट पर निर्माण को लेकर दो पक्षों में शनिवार सुबह 9.30 बजे विवाद हो गया। दोनों तरफ से पत्थरबाजी की गई और लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस दौरान एक राउंड फायरिंग किए जाने का भी समाचार है।

एडिशनल एसपी सुरेंद्र कुमार ने बताया- अनूपगढ़ जिला मुख्यालय के वार्ड 13 में पट्टे शुदा प्लाट पर निर्माण कार्य रुकवाने के लिए शुक्रवार को कलेक्टर से मांग की गई थी। इसके बाद शनिवार को सुबह करीब 9:15 बजे प्लाट पर निर्माण करने वाले पक्ष और मोहल्ले के कुछ लोगों में विवाद हो गया। इस दौरान विवाद में पत्थरबाजी और फायरिंग की गई।

मामले की सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी सुरेंद्र कुमार, डीएसपी अमरजीत चावला पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। जहां से दोनों पक्षों के कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

2 महीने पहले मोहल्ले वासियों और निर्माण कार्य करने वालों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पाबंद किया था। शनिवार सुबह भी पुलिस ने मोहल्ले के लोगों को पाबंद किया था कि प्लाट पट्टे शुदा है। इसलिए निर्माण के दौरान विवाद न किया जाए।

सुबह साढ़े 9:30 बजे मिली पुलिस को सूचना

एडिशनल एसपी ने बताया-आज सुबह वार्ड विवाद की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को विवाद नहीं करने के लिए पाबंद किया था। इसके बाद 9:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि निर्माण कार्य के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया है और मौके पर फायरिंग और पत्थर बाजी भी हुई है। सूचना पर पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। मौके से एक खाली कारतूस का खोल मिला। इसके अलावा 1 देसी पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।

ये है मामला
जानकारी के अनुसार अनूपगढ़ के वार्ड 19 का निवासी मनोहर लाल का वार्ड 13 में प्लाट है। जहां उसकी ओर से मकान का निर्माण किया जा रहा है। जिस पर मोहल्ले के कुछ लोगों ने मनोहर लाल पर जगह पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कलेक्टर से शिकायत की थी।

इस पर मनोहर लाल की ओर से अपना पट्टा दिखाया गया। इस पर प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पाबंद किया था।

झगड़े के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 4 लोग निर्माण कार्य करने वाले पक्ष के हैं। जबकि 5 लोग दूसरे पक्ष के हैं।

पुलिस ने बताया-यह मामला जिला कलेक्टर के पास भी पहुंचा था। जिला कलेक्टर ने बताया कि मनोहर सिंह के पास प्लॉट का पट्टा है और वह निर्माण कार्य करने का हकदार है।

पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। मामले को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पाबंद किया था। फायरिंग किस पक्ष की ओर से की गई है। इसकी जांच की जा रही है। किसी भी सूरत में अनूपगढ़ में शांति व्यवस्था नहीं बिगड़ने दी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562