Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: मिठाई और दूध भंडार पर पहुँची स्वास्थ्य विभाग टीम, मौके पर खराब चासनी करवाई नष्ट

India-1stNews




बीकानेर: मिठाई और दूध भंडार पर पहुँची स्वास्थ्य विभाग टीम, मौके पर खराब चासनी करवाई नष्ट

बीकानेर@ स्वास्थ्य विभाग की करणी औद्योगिक क्षेत्र और वल्लभ गार्डन में मिठाई व दूध प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई। तीज त्यौहार के अवसर पर आमजन को शुद्ध मिठाइयां व दूध उत्पाद उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से “शुद्ध आहार – मिलावट पर वार“ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा वल्लभ गार्डन तथा करणी इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मैसर्स शिवजी दूध भंडार वल्लभ गार्डन से दूध, दही, घी, मैसर्स डी डी फूड करणी इंडस्ट्रीयल एरिया से डोडा बर्फी, मैसर्स कन्हैया फूड प्रोडक्ट्स करणी इंडस्ट्रीयल एरिया से रसगुल्ला, क्रीम, चमचम, मैसर्स राजपुरोहित फूड प्रॉडक्ट करणी इंडस्ट्रीयल एरिया विस्तार से मीठा मावा, रसगुल्ला, तेल, केसर बाटी आदि से कुल 15 नमूने लिए गए। लगभग 80 किलो बदबूदार चासनी को मौके पर ही नष्ट करवाया गया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement