Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: जिले में बारिश के चलते स्कूलों को तत्काल छुट्टी करने के निर्देश

India-1stNews





बीकानेर@ गुरुवार की देर रात्रि में शुरू हुई बारिश के बाद लगातार बारिश के अलर्ट के बीच बीकानेर की जिला कलेक्टर ने अचानक दिए निर्देश पर शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार की सुबह अवकाश के आदेश जारी कर दिए गए। यह आदेश सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश के लिए थे। लेकिन तब तक बच्चें स्कूलों में पहुँच गए थे। इस बीच शिक्षण संस्थाओं ने बताया कि शिक्षा विभाग के अवकाश के आदेश से पहले ही बच्चें स्कूलों में पहुँच गए थे। अब दिक्कत ये है कि अभिभावक अपने काम पर चले गए है तो उनको कैसे वापस स्कूल लेने आएंगे ? वही कुछ स्कूल अभिभावकों से संपर्क साधकर बच्चों को सुरक्षित घर भेज रही हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562