Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: लावारिस घूमते मिली नाबालिग लड़की, टैक्सी चालक अपने साथ ले जाने की था फिराक में

India-1stNews





बीकानेर@ सदर थाना इलाके में देर रात को एक नाबालिग लड़की घूमती मिली। उसे टैक्सी वाला अपने साथ ले जाने की फिराक में था। तभी मोहल्ले के लोगों ने उसे देख लिया और रोक लिया। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को बुलाना पड़ा। बाद में पुलिस ने नाबालिग लड़की को नारी निकेतन भिजवाया।सदर पुलिस के अनुसार सदर थाना इलाके में बुधवार की रात को 13 वर्षीय नाबालिग लड़की छोटा सा बैग लेकर लावारिस घूमते मिली। पुरानी गिन्नाणी में रामदेव मंदिर के पास नाबालिग ने टैक्सी रुकवाई। टैक्सी चालक भी नशे में था। तब वहां बैठे लोगों ने नाबालिग लड़की को रोक लिया और टैक्सी में जाने से मना कर दिया। तब वहां पर मोहल्ले के अन्य लोग भी एकत्रित हो गए। तभी वहां जागरूक नागरिक सुनील कश्यप पहुंचे। उन्होंने नाबालिग से बातचीत की, लेकिन वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रही थी। तब उन्होंने सदर पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची।

उसकी शादी कराना चाहते हैं …
नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसकी सौतेली मां का व्यवहार ठीक नहीं है। वह बिहार की रहने वाली है। सौतेली मां के रिश्तेदार उसे पहले मुम्बई और वहां से दिल्ली और आज बीकानेर लेकर आए हैं। वे शाम को ही बीकानेर तीर्थस्तंभ के पास उतरे थे। पुलिस ने नाबालिग के बारे में पूरी जानकारी ली। तभी उसके साथ आए दोनों महिला पुरुष उसकी तलाश करते हुए पुरानी गिन्नाणी पहुंच गए। तब पुलिस तीनों को सदर थाने ले गई। बाद में नाबालिग को नारी निकेतन भिजवाया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement