Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: बहू ने ससुर और देवर पर लगाया देह शोषण का आरोप

India-1stNews




बीकानेर: बहू ने ससुर और देवर पर लगाया देह शोषण का आरोप 

बीकानेर@ शहरी क्षेत्र से एक महिला को किसी की मृत्यु हो जाने की सूचना देते हुए गांव ले जाने और वहां बंधक बनाकर देह शोषण करने का आरोप लगाया गया है। आरोप एक विवाहिता ने अपने ससुर, काका ससुर और देवर समेत चार जनों के खिलाफ लगाया है।

 मामले की रिपोर्ट पीड़िता ने नया शहर थाना पुलिस को दी है। रिपोर्ट में  पीड़िता ने बताया है कि मेरा पति मानसिक रोगी है,जो कमाई वगैरहा नहीं करता। इसका फायदा उठाकर मेरे ससुर सुरजमल पुरोहित,देवर पूनम चंद, काका ससुर छोटूलाल और उसके लडक़े छैलू ने मेरा देह शोषण शुरू कर दिया। 

पीडि़ता ने आरोप लगाया कि यह लोग पिछले करीब दस साल से मेरा देह शोषण कर रहे है। लेकिन लोकलाज और अपनी बच्चों के भविष्य को देखते हुए मैं इनका यौनाचार सहन करती रही। मैंने अपनी ननद मंजू को बात बताई तो मेरी ननद व ससुर ने मुझे बुरी तरह से मारा और बोला कि हम पर गलत इल्जाम लगाती है। 

कुछ दिन पहले आरोपी मुझे गांव में किसी का देहावसान होने की झूठी खबर देकर अपने साथ गाड़ी में बैठाकार ले गये और गांव में बंधक बनाकर मेरा यौनाचार करते रहे। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562