Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: फांसी के फंदे पर झूला युवक

India-1stNews




बीकानेर: फांसी के फंदे पर झूला युवक

बीकानेर@ जिले में आत्महत्या के मामलों का ग्राफ निरंतर बढ़ रहा है। हर रोज सुसाइड की वारदात सामने आ रही है। चिंता का विषय यह है कि सुसाइड करने वालों में युवा वर्ग की संख्या सबसे ज्यादा है।

मानसिक रूप से अवसाद से गुज़र रहे एक युवक ने खेत में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मामला बज्जू थाना क्षेत्र का है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मिठडिया निवासी अशोक कुमार पुत्र गोविन्दराम विश्नोई की ओर से इस संबंध में रिपोर्ट दी गई है। लिखित रिपोर्ट में बताया है कि रविवार को उसके भाई सुरेश कुमार ने खेत में फांसी लगा ली। सुरेश को सीएचसी बज्जू लेकर आये तो डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर मर्ग दर्ज की है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562