Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: खड़े ट्रक से टकराई पिकअप, चालक की मौत

India-1stNews




बीकानेर: खड़े ट्रक से टकराई पिकअप, चालक की मौत

बीकानेर@ जिले के श्री डूंगरगढ़ में आज सुबह हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना राष्ट्रीय राज मार्ग पर कीतासर के समीप हुई है। जानकारी के अनुसार आज सुबह दूध की टंकियां लेकर जा रही पिकअप और ट्रेलर के बीच में टक्कर हो गई, इसमें पिकअप चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। बाद में शव को श्री डूंगरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर के रहने वाले अनुज कुमार पुत्र ओम प्रकाश पिकअप गाड़ी में दूध की टंकियां लेकर जा रहा था। इस दौरान कीतासर के पास ट्रेलर को पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे अनुज कुमार पिकअप के अंदर ही फंस गया। उसके सिर सहित अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट आई। उसे तुरंत अस्पताल भी पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पिकअप आगे से पूरी तरह दब चुकी थी। ट्रेलर के पीछे का हिस्सा पिकअप के अंदर तक घुस गया। इससे पिकअप चालक चपेट में आ गया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को हटवाया और रास्ता सुचारु करवाया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है, उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562