Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: कांवड़िए को बाइक ने मारी टक्कर, हादसे में गंगाशहर के युवक की मौत

India-1stNews




बीकानेर: कांवड़िए को बाइक ने मारी टक्कर, हादसे में गंगाशहर के युवक की मौत

बीकानेर@ नाल थाना इलाके में अनियंत्रित बाइक ने कांवड़िए को टक्कर मार दी।‌ हादसे में घायल कांवड़िए का पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा नाल थाना के ओवर ब्रिज के नजदीक हुआ। गंगाशहर के शिवा बस्ती के रहने वाला मुकेश शर्मा अपने दोस्तों के साथ शविवार को जलाभिषेक के लिए गंगा जल लेने के लिए कोलायत के लिए निकला था। कल देर रात कांवड़ लेकर वापस लौटते समय नाल ओवर ब्रिज के समीप गलत साइड से तेज गति से आ रही पल्सर ने उसे टक्कर मार हादसे में मुकेश गंभीर घायल हो गया।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर पल्सर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।‌

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement