Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: हत्याकांड के आरोपी बाप-बेटा गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर: हत्याकांड के आरोपी बाप-बेटा गिरफ्तार

बीकानेर@ जिले के जामसर थाना इलाके के कालासर गांव में बीते सोमवार की रात हुए गणेश सिंह हत्याकांड के दो ओर मुलजिमों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लियाहै। सीआई जामसर रवि कुमार ने बताया कि गिरफ्त में आये आरोपी शंकर सिंह और उम्मेद सिंह रिश्ते में बाप बेटे है, जो पुलिस से बचने के लिये कालासर की रोही के एक खेत में छूपे बैठे थे। मुखबिर के जरिये मिली सूचना पर पुलिस टीम ने खेत में दबिश देकर दोनों को गिरफ्त में लिया है। इस हत्याकांड के चार अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जा चुका है। घटना सोमवार रात को कालासर गांव में हुई। कालासर निवासी किशन सिंह पुत्र पन्ने सिंह राजपूत की ओर से उम्मेदसिंह, योगेन्द्र सिंह, शंकरसिंह, गोविंद सिंह, प्रभुसिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि 29 जुलाई की रात करीब नौ-दस बजे आरोपी कैम्पर गाड़ी में सवार होकर आए। घर की बाखळ के फलसे को तोड़ते हुए गाड़ी को चौकी पर चढ़ा दिया। भाई गणेशसिंह को दबोच लिया और मारपीट करने लगे। गणेश सिंह आरोपियों से बचकर घर के कमरे में भाग गया और दरवाजा बंद कर लिया। आरोपियों ने कमरे का दरवाजा तोड?र गणेश सिंह को बाहर निकाला और बेरहमी से मारा- पीटा। इसी दौरान आरोपियों ने गणेश की गर्दन पकड़ कर मरोड़ दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शोर-शराबा सुन कर आस- पड़ोस के लोग दौड़ आए, तो आरोपी कैम्पर गाड़ी में सवार होकर भाग गए।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement