Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

SUNRISE FOUNDATION TRUST, BIKANER में 15 अगस्त से शुरू होंगे शिक्षक भर्ती के निशुल्क बैच, ऐसे होगा आवेदन

India-1stNews





SUNRISE FOUNDATION TRUST, BIKANER में 15 अगस्त से शुरू होंगे शिक्षक भर्ती के निशुल्क बैच, ऐसे होगा आवेदन

बीकानेर@ राजस्थान सरकार द्वारा जल्दी ही शिक्षकों की बड़ी भर्तियां की जाएगी। इसे देखते हुए सामाजिक संस्था Sunrise foundation trust, bikaner द्वारा इन भर्तियों के निशुल्क बैच 15 अगस्त से शुरू किए जायेंगे।

संस्था से जुड़े रामनिवास गोदारा और छगनलाल मूंड ने बताया कि 15 अगस्त से REET, 2nd ग्रेड और first ग्रेड के बैच शुरू किए जायेंगे, जो पूर्णतया निशुल्क होंगे। इन बैच में बीकानेर का कोई भी जाति, धर्म, लिंग और वर्ग का विद्यार्थी प्रवेश लेकर तैयारी कर सकता है। यहां सीकर, जयपुर और जोधपुर के विश्वसनीय फैकल्टी द्वारा तैयारी कराई जाएगी।

प्रवेश के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट sftbikaner.com से प्रवेश फॉर्म लिया जा सकेगा। जिसे भरकर संस्थान के ऑफिस जो कि केशरी भवन, बाफना स्कूल के पास, नोखा रोड, गंगाशहर में है,  जमा कराया जा सकेगा। विद्यार्थी अपना आवेदन 12 अगस्त तक जमा करा सकेंगे।

सृजन भविष्य का, नाम से चल रही इस शैक्षणिक इकाई में वर्तमान में RAS के दो बैच चल रहे हैं। जिनमें 100 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement