Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास, पति के दोस्त पर आरोप

India-1stNews



बीकानेर: विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास, पति के दोस्त पर आरोप






बीकानेर@ महिला के साथ रेप की कोशिश का मामला नोखा थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस ने बताया-पीड़िता ने मामले को लेकर रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी है। उसके कुछ साथी उसे शराब पिलाकर बहकाते हैं, इसके चलते वह उससे मारपीट करता है। वह अपने साथ दोस्तों को लेकर घर आता है, जो उस पर गंदी नजर रखते हैं।

गुरुवार रात को करीब 10 बजे वह बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। इस दौरान उसका पति नशे में आया। इस दौरान उसके साथ रणवीर सिंह भी था। रणवीर सिंह ने उसके पति को कमरे से बाहर निकालकर उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। उसने शोर मचाया, तो आरोपी बाइक लेकर भाग गया। सुबह महिला ने फोन कर अपने पिता को मामले के बारे में बताया और उनको लेकर थाने गई। मामले को लेकर थाना अधिकारी हंसराज लूना ने बताया कि परिवादिया की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement