Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

वीरांगना के लिए CM भजनलाल शर्मा ने सम्मान स्वरूप भेजी राखी की मिठाई

India-1stNews




रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री ने वीरांगना माताओं-बहिनों के लिए सम्मान स्वरूप भेजी राखी की मिठाई, इक्कीस सौ रुपए, शॉल, श्रीफल और शुभकामना संदेश

श्रीमती मगनी देवी के आवास पहुंच जिला कलेक्टर ने किया भेंट






बीकानेर, 18 अगस्त। रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने प्रदेश की वीरांगना माताओं-बहिनों को सम्मान स्वरूप इक्कीस सौ रुपए, शॉल, श्रीफल, राखी की मिठाई और शुभकामना संदेश भिजवाया।

जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने रविवार को शहीद लांस नायक श्री परसाराम जाट के तिलक नगर स्थित आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मगनी देवी को यह सामग्री भेंट की। श्रीमती मगनी देवी ने इस पहल पर खुशी जताई और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

जिला कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार जिले की वीरांगना माताओं और बहिनों को विभिन्न अधिकारियों ने सम्मान पत्र सहित अन्य सामग्री सौंपी। इस दौरान जिला कलेक्टर ने श्रीमती मगनी देवी की कुशलक्षेम पूछी और कहा कि प्रदेश को श्री परसाराम की शहादत पर गर्व है। इस दौरान  श्रीमती मगनीदेवी के पुत्र रूपाराम मौजूद थे।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल यश राठौड़ ने बताया कि शहीद लांस नायक श्री परसाराम जाट का जन्म 1 जनवरी 1962 को हुआ। वे कुपवाड़ा में ऑपरेशन रक्षक के दौरान 10 अगस्त 1985 को शहीद हुए। उन्हें मरणोपरांत शौर्य चक्र से प्रदान किया गया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement