Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

जेकेके में में फोटोग्राफी महाकुंभः इंटरनेशनल नज़र फोटो एग्जीबिशन में बीकानेर के दिनेश गुप्ता रहे प्रथम विजेता

India-1stNews



जेकेके में में फोटोग्राफी महाकुंभः इंटरनेशनल नज़र फोटो एग्जीबिशन में बीकानेर के दिनेश गुप्ता रहे प्रथम विजेता





जयपुर। वर्ल्ड् फोटोग्राफी डे के उपलक्ष मे 23 से 25 अगस्त तक तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी जयपुर के जवाहर कला केन्द्र में आयोजित की गई। इस फोटो प्रदर्शनी में वर्ल्ड लेवल कि फोटोग्राफी में अपनी फोटोग्राफी कला का लोहा मनवा चुके नेशनल फोटो जर्नलिस्ट दिनेश गुप्ता को राजस्थान जर्नलिज़म केटेगरी मे प्रथम पुरस्कार के लिए ज्यूरी ने चुना है। प्रदर्शनी संयोजक संजय कुमावत ने बताया कि फोटो प्रदर्शनी में देश- विदेश के 300 फोटोग्राफ़र्स के 600 फोटो का चयन किया गया था। प्रत्येक फोटोग्राफर की 2 फोटो चयन की गई। जिसके आधार पर निर्णय लेकर  ज्यूरी ने बेस्ट फोटो पर अपना मत प्रकट किया था। दिनेश गुप्ता की जिन दो फोटो का चयन हुआ है, उसमे प्रेम, वात्सल्य, त्याग की भावना छुपी है। फोटो रेस्क्यू सेंटर का है , जिसमे हिरन का बच्चा भरी गर्मी मे मोरनी के पंखों के नीचे बैठा धूप से अपना बचाव कर रहा है और मोरनी उसके लिए खुद गर्मी सहन कर रही है।

बता दें कि इंटरनेशनल नज़र फोटो एग्जीबीशन जर्नलिस्ट तीन केटेगरी में आयोजित हुई थी। जिसमे राजस्थान जर्नलिस्ट के लिए बीकानेर के दिनेश गुप्ता का, जयपुर जर्नलिस्ट के लिए पंजाब केसरी के दिनेश बगड़ा और इंडिया जर्नलिस्ट के लिए झारखंड के सुभोजीत घोषाल का चयन हुआ है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement