Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

रोटरी क्लब बीकानेर राॅयल्स व अपराइज का शपथ ग्रहण समारोह आज, अर्जुनराम मेघवाल दिलायेंगें शपथ

India-1stNews




रोटरी क्लब बीकानेर राॅयल्स व अपराइज का शपथ ग्रहण समारोह आज

बीकानेर आयेगें वर्तमान, पूर्व, आगामी 10 प्रांतपालगण, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिलायेंगें शपथ, 15 लाख रूपये मूल्य के सेवा कार्यो का होगा शुभारंभ

बीकानेर, 24 अगस्त।  रोटरी क्लब बीकानेर राॅयल्स, रोटरी अपराइज व रोट्रेक्ट बीकानेर क्लब का भव्य शपथ ग्रहण समारोह शनिवार,24 अगस्त को सायं 6 बजे होटल पार्क पेराडाइज मे होगा।

शपथ ग्रहण समारोह के संयोजक राजेश बावेजा ने बताया कि समरोह मे केन्द्रीय मंत्री व बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल मुख्य अतिथि के रूप मे शिरकत करेंगें तथा रोटरी प्रांत 3053 के  वर्तमान प्रांतपाल ग्वालियर के राहुल श्रीवास्तव सहित 10 पूर्व प्रांतपालगण जिनमे जोधपुर से पीडीजी विनोद भाटिया, पीडीजी अनील बेनीवाल, पीडीजी प्रियेश भंडारी, भिवाड़ी से पीडीजी हरीश गौड़, अलवर से पीडीजी पवन खंडेलवाल, डीजीएन डाॅ निशा शेखावत, डीजीएन मनमोहन अग्रवाल तथा बीकानेर के पीडीजी एपी गुप्ता, पीडीजी अनिल माहेश्वरी पीडीज राजेश चूरा तथा सह प्रांतपाल डाॅ मनोज कुड़ी इस समारोह के विशिष्ट अतिथि तथा शपथ ग्रहण अधिकारी के रूप मे शिरकत करेंगें।  

संयोजक पंकज पारीक ने बताया कि इस अवसर पर रोटरी क्लब राॅयल्स के अध्यक्ष रोटे गोपाल अग्रवाल, सचिव सुनील चमड़िया तथा रोटरी क्लब अपराइज की अध्यक्षा के रूप मे प्रियंका श्रृंगारी तथासचिव के रूप मे  नीलम सिंघी व रोट्रेक्ट क्लब बीकानेर के अध्यक्ष पद पर सुनील शर्मा व सचिव अनमोल पारख शपथ लेगें। इस अवसर पर तीनो क्लब की कार्यकारिणी भी पदानुरूप शपथ लेंगी।

क्लब अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के उपलक्ष पर रोटरी क्लब बीकानेर राॅयल्स द्वारा 15 लाख रूपयों के विभिन्न जन सेवा प्रकल्प का भी शुभारम्भ किये जायेगें जिनमे एसडीएम जिला अस्पताल में नवीनीकृत अस्थिरोग व बच्चा वार्ड , पीबीएम के एसएसबी मे रोटरी राॅयल्स गार्डन राॅयल्स, शव रखने हेतु डीप फ्रिज, मरीजों हेतु आरामदेह बेड, व्हील चेयर्स, आॅक्सीजन कन्सर्नट्रेटर्स सहित अन्य उपकरण युक्त इमरजेंसी बैंक शामिल है।


शपथ ग्रहण समारोह व जन सेवा प्रकल्पों हेतु रोटेरियन्स पूर्व संह प्रांतपाल राजेश बावेजा, सह प्रांतपाल मनोज कुड़ी, पूर्व अध्यक्ष पंकज पारीक, रोटे शरद कालरा,क्लब कोषाध्यक्ष उज्जवल गोलछा, रोटे जगदीप ओबेराॅय, डाॅ सीएस मोदी, रोटे ऋषि धामू, रोटे मनोज सोलंकी, डाॅ पुनीत खत्री, रोटे राजेश खत्री सहित बड़ी संख्या मे रोटेरी राॅयल्स टीम सेवा कार्यो को पुर्ण कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement