Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: स्वर्णकार बाप-बेटे पर लाठियों और सरियो से हमला, गाड़ी में की तोड़फोड़

India-1stNews




बीकानेर: स्वर्णकार बाप-बेटे पर लाठियों और सरियो से हमला, गाड़ी में की तोड़फोड़


बीकानेर@ आपसी विवाद के चलते शुक्रवार देर अपरान्ह राजीव गांधी मार्ग पर हुई हमलेबाजी की वारदात में मोटर साइकिलों पर सवार होकर आये युवको ने स्कॉर्पियों में सवार बाप-बेटे पर लाठियों और सरियो से हमला कर दिया। सरेआम हुई इस वारदात से मौके पर सनसनी सी फैल गई। वारदात में कैला निवासी आसकरण सोनी और उसका लड़का पुखराज सोनी चोटिल हो गये जिन्हे पीबीएम होस्पीटल के ट्रोमा सेंटर में भिजवाया गया। बताया जाता है कि मोटर साइकिलों पर सवार हमलावार स्कॉर्पियों का पीछा करते हुए ही राजीव गांधी मार्ग पर पहुंचे थे। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोटगेट पुलिस ने घायलों को ट्रोमा सेंटर भिजवाने के बाद स्कॉर्पियों को कब्जे में ले लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वारदात को लेकर कैला निवासी आसकरण सोनी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार अपरान्ह मैं और मेरा लड़का पुखराज समेत तीन-चार अन्य किसी काम से स्कॉर्पियों में सवार होकर राजीव गांधी मार्ग से निकल रहे थे। इसी दौरान तीन चार मोटर साइकिलों पर सवार होकर आये हरीश सोनी, योगेश सोनी, सत्तु, अशोक सोनी समेत छह-सात अन्य जनों ने हमारी स्कॉर्पियों को घेर कर हमला कर दिया। वारदात की प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला है कि आरोपियों ने जमीन से जुड़े किसी विवाद की रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपियों को डिटेन कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562