Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में बड़ी तीज कल

India-1stNews




बीकानेर@ श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी श्री नवरतन शर्मा तथा कथा वाचक पंडित श्री विजय शंकर व्यास एवं गणेश जी मंदिर पुजारी मुन्ना महाराज के अनुसार श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में बड़ी तीज 22 अगस्त वृहस्पतिवार को मनाई जाएगी।
पंडित विजय शंकर व्यास ने बताया कि कजरी तीज के व्रत का सनातन धर्म में बहुत महत्व है इस व्रत को करने से सुहागिनों को अखंड सौभाग्य प्राप्त होता है तथा कुंवारी कन्याओं को मन चाहा वर प्राप्त होता है

समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने आज नगर विकास न्यास के सचिव श्री मुकेश बारेठ से मुलाकात की तथा उन्हें श्री लक्ष्मी नाथ जी मंदिर में दिनांक 24 अगस्त को ऊभ-छठ के मेले तथा 26 अगस्त को श्री कृष्ण -जन्माष्टमी के त्योहार पर आयोजित होने वाली “भक्ति संगीत संध्या” हेतु श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर,पार्क परिसर एवं कार्यक्रम में टेंट,माइक,लाइट डेकोरेशन एवं रात्रि को 7 से 10 बजे तक फव्वारा चलवाने हेतु निवेदन किया । न्यास सचिव श्री बारेठ ने इस बाबत उचित व्यवस्थाएं करने का आश्वासन दिया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement