Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: कोटे में कोटा का विरोध, बंद का मिला जुला असर, ग्राउंड जीरो पर एसपी तेजस्वनी गौतम सहित तमाम अधिकारी

India-1stNews




बीकानेर: कोटे में कोटा का विरोध, बंद का मिला जुला असर, ग्राउंड जीरो पर एसपी तेजस्वनी गौतम सहित तमाम अधिकारी

बीकानेर@ सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण से जुड़े एक निर्णय के विरोध में बुधवार को भारत बंद का बीकानेर में सुबह सवेरे व्यापक असर देखने को मिल रहा है। दुकानें बंद हैं और सड़कों पर फिलहाल सन्नाटा पसरा हुआ है। आमतौर पर सुबह जल्दी स्कूल बस और वेन की चिल्ल पौं सुनाई देती है लेकिन बुधवार को स्कूलों में छुट्‌टी होने के कारण भी सड़कें सूनी नजर आ रही है। उधर, पुलिस को चप्पे चप्पे पर तैनात किया गया है, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी होने पर निपटा जा सके।


बीकानेर एसपी तेजस्वनी गौतम सुबह से ही एक्टिव मोड पर है। आला अधिकारियों को सड़कों पर राउंड लेने के आदेश दिए हैं। थानाधिकारी राउंड पर निकल चुके हैं। कोटगेट से केईएम रोड के बीच पुलिस की गाड़ियां नजर आ रही हैं। कोलायत, लूणकरणसर, नोखा में पूरी तरह से बाजार खुले हुए है।

दुकानों को न खोलने के लिए दबाव बनाया जा रहा है और न ही बंद करने के लिए। फिलहाल सभी जगह शांतिपूर्वक बंद किया जा रहा है। गंगाशहर, जस्सूसर गेट, नत्थूसर गेट सहित कई क्षेत्रों में भी सुबह से कई दुकानें खुली हैं।

शहर के भीतरी क्षेत्र में धमोली का त्योहार होने के कारण जस्सूसर गेट और नत्थूसर गेट पर मिठाई व नमकीन की दुकानों के खुली है। व्यापारी चाह रहे हैं कि एक तय समय के बाद दुकानें खुल जाएं ताकि त्योहार की ग्राहकी प्रभावित नहीं हो। हालांकि आने जाने वालों को कोई रोक टोक नही है।



इधर गंगाशहर में आम आदमी भी बाजार में मिठाइयों की दुकान खुलने का इंतजार कर रहा है। हालांकि बड़ी संख्या में रात को ही खरीदारी कर ली गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement