Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: सोशल मीडिया यूजर्स हो जाएं सावधान, भड़काऊ पोस्ट डाला तो जाना होगा जेल; पुलिस रख रही पैनी नजर

India-1stNews






किसी धर्म-संप्रदाय के विरुद्ध सोशल मीडिया में भड़काऊ पोस्ट को लेकर बीकानेर पुलिस अलर्ट है। पुलिस कानून-व्यवस्था में खलल डालने वाले असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रख रही है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। 5 दिन पहले भी इंस्टाग्राम पर नशे के वीडियो में भी कार्यवाही की गई थी। ऐसे ही जामसर पुलिस ने सोशल मीडिया पर फ़ेसबुक के जरिए आपत्तिजनक पोस्ट डालकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा था। पुलिस के संज्ञान में आते ही केस दर्ज कराने की कवायद पूरी की गई।


एक के खिलाफ केस दर्ज
    
सोशल मीडिया प्लेटफार्म ( फेसबुक ) पर Aslam khan Daudsar नामक आईडी बनी हुई है। जिस पर व्यक्ति द्वारा बार - बार भड़काऊ पोस्ट व विडीयो डालकर गांव में भय का माहौल पैदा कर रहा था। जिस पर जामसर पुलिस ने दाऊदसर निवासी असलम खा पुत्र हमीद खा को धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement